फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंसा नारियल लदा ट्रक

विज्ञापन
जगदीशपुर विद्यापति गांव के पास वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन पर बने गड्ढे में फंसा नारियल लदा ट्रक। सं - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
भड़सर। वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर जगह-जगह चल रहा मरम्मत कार्य हादसों का कारण बनता जा रहा है। शुक्रवार को बिरनो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति गांव स्थित फोरलेन ओवरब्रिज के पास एक नारियल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा फंसा। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर नारियल बिखर गया।ट्रक चालक शाहजहां ने बताया कि वह चेन्नई से नारियल लेकर ट्रक में लादकर देवरिया जा रहे थे। वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक का चालक सड़क पर लगे डाइवर्जन बोर्ड को देख नहीं सका। ट्रक डाइवर्जन बोर्ड को तोड़ते हुए गड्ढे में जा धंसा। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक ने बताया कि हादसे में लगभग 20 हजार रुपये का नारियल क्षतिग्रस्त हो गया। बचे हुए नारियल की छंटाई कर दूसरे वाहन में लादकर आगे भेजा गया। बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क पर बिखरे नारियल को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें