फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने युवक को मारपीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पखनपुरा गांव में पारिवारिक विवाद में बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पखनपुरा निवासी शमसुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी सालेहा बेगम के बीच कुछ दिनों ने आपसी विवाद का मामला चल रहा था। सुलह- समझौते के बाद शहाबुद्दीन पत्नी को घर ले आए। इधर रात में उनका पुत्र शम्स तबरेज घर की साफ-सफाई कर रहा था। इसी बीच दबंग घर पहुंचे और शम्स तबरेज को मारने-पीटने लगे। आवाज सुनकर जब-तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते वह फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन सुबह घायल की मां सालेहा बेगम थाने पहुंची और आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ घायल का मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें