फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक की बदसलूकी पर भड़के शिक्षक

Sun, 13 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार को ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान बदसलूकी किए जाने पर शिक्षक भड़क उठे। इसके बाद प्रशिक्षण छोड़कर शिक्षक जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंप कर बदसलूकी करने वाले स्कूल प्रबंधक पर कार्रवाई करने की मांग की। यह भी आग्रह किया कि केंद्र व्यवस्थापक को बदलने के साथ ही परीक्षा संपादित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाय, अन्यथा उन्हें परीक्षा कार्य से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती परीक्षा 13 सितंबर को प्रस्तावित है। इस परीक्षा को संपादित करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। छावनी लाइन स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में तहसीलदार के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा था। शिक्षकों का आरोप है कि इसी दौरान पहुंचे स्कूल के प्रबंधक ने शिक्षकों के साथ बदसलूकी की।

बदसलूकी से नाराज शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्य बीच में ही छोड़ दिए और जिलाधिकारी के पास गए और उनके मौजूद नहीं रहने पर एडीएम मुरलीधर मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र व्यवस्थापक बदलते हुए परीक्षा संपादित करने के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की। इस मौके पर विश्वमोहन, तारा यादव, नवीन कुमार पांडेय, नीता सिंह, माधुरी शर्मा, चंद्रकांत तिवारी, राजेंद्र सिंह आनंद आदि मौजू्द रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें