फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 26 Dec 2014 11:28 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के श्रीगंज के पास गुरुवार की रात मैजिक की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मैजिक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


अतरसुआ गांव निवासी जीउतबंधन यादव का पुत्र भुआल (20) रात करीब आठ बजे साइकल से घर जा रहा था। इसी दौरान श्रीगंज के पास गाजीपुर की तरफ से आ रही रही टाटा मैजिक ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर से भुआल आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर गिर पड़ा।

गिरे युवक को दोबारा मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके  पर पहुंची ने मैजिक सहित चालक को पकड़ लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर थाने में पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भुआल की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इनसेट

ट्रक पलटा, खलासी घायल
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रक्सहा गांव के पास गुरुवार की देर रात सड़क खराब पर आलू लदा ट्रक पलट गया। हादसे में खलासी घायल हो गया। ट्रक के पलटने से शुक्रवार की दोपहर तक आवागमन प्रभावित रहा। गुरुवार की रात करीब 12 बजे जमानिया से भदौरा की तरफ  आलू लदा एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान रक्सहा गांव के पास सड़क  पर मौजूद गड्ढे की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें