फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से पुत्र की मौत, मां झुलसी

Wed, 06 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के देवली गांव के सिवान में बुधवार की शाम खेत की रोपाई करते समय बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

इलाके के देवली गांव निवासी केदार यादव की पत्नी रमुनी देवी (55) अपने पुत्र अनिल यादव (25) वर्ष के साथ बुधवार की शाम खेत में धान की रोपाई करने गए थे। इसी बीच करीब चार बजे अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए मां-बेटा बगल में स्थित एक नीम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। बेटे अनिल की घटना स्थल पर ही मौते हो गई। जबकि मां झुलस गई। घटना की जानकारी होते ही आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े।
उधर हादसे के बाद ग्रामीण सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृत अनिल पर नजर पड़ते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। ग्रामीणों की मदद से अनिल का शव लेकर लोग घर आए। इसके बाद दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नेहार नंदन मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी देने के शव को कब्जे में ले लिया। झुलसी रमुनी का उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें