फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हाल में युवक की मौत

Wed, 14 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बड़ेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में मंगलवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक की पत्नी ने अपने ससुर और सौतेली सास के खिलाफ जहर देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्नी की तहरीर पर ससुर और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज  कर लिया गया है।
विज्ञापन

अलावलपुर निवासी हरेंद्र पासवान (25) रोज की तरह सोमवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। पत्नी ज्योति पासवान ने परिवार के लोगों को पति की तबियत खराब होने की जानकारी दी, लेकिन परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गए। कुछ ही देर में हरेंद्र की मौत हो गई। पति की मौत को बाद पत्नी चीख-पुकार करने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर  पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष  धर्मवीर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे गए। मृतक की पत्नी और  परिवार के लोगों के पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी ज्योति पासवान ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके पति की सौतेली मां रीता पासवान उसको जहर खिलाकर मार दिया है। पति की हालत बिगड़ने पर जब ससुर श्यामनारायण पासवान से उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो वह नहीं ले गए, जिससे हरेंद्र की मौत हो गई।
इस संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद आलोक कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर सौतेली सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा  दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि हरेंद्र की मौत किन कारणों से हुई। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर गांववासियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें