दुल्लहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नायकडीह हाल्ट के पास रविवार को भोर में ट्रेन की चपेट में आने से सादिक अहमद (18) की मौत हो गई। वह ट्रैक पार कर शौच करने जा रहा था।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना के कड़ासर गांव निवासी सादिक अहमद बचपन से नायकडीह गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। सुबह करीब 4:30 वह शौच के लिए घर से निकला था।
रेलवे ट्रैक पार करते समय वाराणसी से मऊ की ओर जा रही स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना पिपरीडीह स्टेशन मास्टर को दी। घटना की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद