फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीपीसी ब्लू ने यंग स्टार बी को 177 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर रविवार को गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का अंतिम मुकाबला सीपीसी-ब्लू और यंग स्टार-बी के बीच खेला गया। सीपीसी-ब्लू ने विनीत सिंह राजपूत के नाबाद 75 रनों की बदौलत यंग स्टार-बी को 177 रनों के विशाल स्कोर से हराया।
विज्ञापन

मैच का टॉस जीतकर सीपीसी-ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी-ब्लू की टीम ने 35 ओवर के मैच में आठ विकेट के नुकसान पर 275 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए विनीत सिंह राजपूत के शानदार नाबाद 75 और पवन राय के 24 गेंदों पर धुआंधार 62 रन बनाएं।
यंग स्टार-बी के तरफ से कप्तान रोहित वर्मा, अमित यादव और प्रिंस तथा कृष्णा ने 2-2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी यंग स्टार-बी की टीम मैच के 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर 98 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। यंग स्टार-बी की तरफ से आकाश ने 34 रन बनाएं।
विज्ञापन

सीपीसी-ब्लू के तरफ से कुलदीप 3, अजय यादव, विनीत सिंह राजपूत व अंकित दुबे 2, सचिन 1 विकेट हासिल किया। मैच में अंपायर की भूमिका में स्मृति राय व रोहित रहे। वहीं, शिखर, शौर्या, मनीष और प्रीतम ने स्कोरर की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें