फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
जमानिया की खबर में----मृतक अजय प्रजापति की फाईल फोटो। स्रोत-  परिजन - फोटो : टूंडला के राजा का ताल में मौन जुलूस निकालते जैन समाज के लोग संगठन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव निवासी अजय प्रजापति (22) के रूप में हुई। घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता रविंद्र प्रजापति ने बताया कि अजय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह पहले भी कई बार घर से बिना बताए कहीं चला जाता था। सोमवार को भी वह घर से निकला था और दरौली के पास ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दो महीने पहले हुई थी शादी, शव देख बेसुध हुई पत्नी
अजय प्रजापति की शादी बीते 14 मार्च को बिहार के मुन्नार गांव निवासी बीरबल प्रजापति की पुत्री सुनीता कुमारी से हुई थी। करीब दस दिन पहले पत्नी मायके गई थी। अजय हैदराबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। पति का शव देखते ही वह दहाड़ मारकर रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले बड़े बेटे की भी हो चुकी है मौत
हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविंद्र प्रजापति के दो बेटे और एक बेटी थे। बेटी की शादी हो चुकी है। करीब तीन वर्ष पूर्व बड़े बेटे की भी विषैला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे अजय की मौत के बाद माता-पिता का सहारा भी छिन गया। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें