फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सामुदायिक शौचालय को कीजिए चकाचक, पाइए पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व शौचालय दिवस पर हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अभियान की शुरुआत पंचायती राज विभाग की ओर से की गई है।
विज्ञापन

इसको लेकर ग्राम स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जो ग्राम पंचायतें अपने यहां बदहाल सामुदायिक शौचालयों को चकाचक करेंगी, उनको पुरस्कृत किया जाएगा। जिले में कुल 48 ग्राम पंचायतों को बेस्ट शौचालय के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद में कुल 1238 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायती राज विभाग की ओर से एक-एक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। विश्व शौचालय दिवस 10 दिसंबर को है। इसको लेकर हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। बेस्ट सामुदायिक शौचालय का चुनाव ब्लाॅकस्तर पर किया जाएगा। जिले में कुल 16 ब्लाक हैं। एक ब्लाॅक से तीन बेस्ट सामुदायिक शौचालयों का चुनाव किया जाएगा। इस तरह से जनपद में 48 बेस्ट सामुदायिक शौचालयों का चुनाव किया जाना तय है। इनके ग्राम प्रधान व केयर टेकर को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र जारी किया जाएगा। अभियान 19 नवंबर से चल रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया कैंपेन भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर से सोशल मीडिया पर सबसे अच्छे शौचालय का फोटो अपलोड किया जाएगा। इसके लिए माई टॉयलेट-माई प्राइड हैज टैग का प्रयोग किया जाएगा। डीपीआरओ अंशुल मौर्या ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस पर बेस्ट सामुदायिक शौचालय के लिए संबंधित ग्राम प्रधान व केयर टेकर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें