फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग-उत्साह के साथ मना मकर संक्रांति

Fri, 15 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति का पर्व जनपद के कई इलाकों में गुरुवार को भी मनाया गया। भोर से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान कर पूजन-अर्चन कर लोगों ने ब्राह्मणों एवं गरीबों को दान किया। बच्चों
विज्ञापन


एवं युवाओं ने मैदानों तथा घर की छतों से जमकर पतंगबाजी की। खुशगवार मौसम होने के कारण बच्चे और युवा
दिन में पतंग उड़ाने में लगे रहे। बाद में लोगों ने दही-चूड़ा के साथ खिचड़ी का सेवन किया।

मुहूर्त के अनुसार, शहर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों के कई लोगों ने गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया। पर्व पर लोगों ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा स्नान का जो क्रम भोर से शुुरु हुआ, वह दोपहर तक चलता रहा।

घाटों के आसपास भीड़ बनी रही। मकर संक्रांति पर सुबह लोगों ने दही-चूड़ा और रात में खिचड़ी खाई। परिवार के लोगों के खिचड़ी का सेवन करने के साथ ही अधिकांश लोगों ने इसका वितरण पास-पड़ोस के लोगों में किया।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का महत्व है। सुबह से शुरू हुआ पतंगबाजी का सिलसिला शाम तक बना रहा। घर की छत एवं आसपास के मैदानों से लोगों विशेषकर बच्चों ने खूब पतंगबाजी की। पतंग के शौकीनों ने थोक के भाव में
विज्ञापन


पतंगे खरीदकर रखी थी। जैसे ही एक पतंग कट रही थी, वह दूसरी पतंग उड़ाने की तैयारी करने लग रहे थे। पतंग की दूकानों पर खरीददारों की भीड़ शाम तक बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें