फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता समाज के प्रमुख अंग : एमएलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता समाज के प्रमुख अंग हैं। उनकी समस्याओं को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। ये बातें एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कासिमाबाद तहसील जिले की नई तहसीलों में से एक है। नई तहसीलों की समस्याओं से मैं वाकिफ हूं। कुछ लोगों ने बताया कि तहसील के भवन के लिए शासन से धनराशि आवंटित नहीं हो पा रही है, क्योंकि इसके पीछे जिन विभागों की भूमि अधिग्रहीत की गई है, उनका अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिला है। मेरा प्रयास होगा कि शासन स्तर पर सभी समस्याओं का निराकरण करा कर तहसील भवन का शीघ्र शिलान्यास कराया जाए। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश जानकी शरण पांडेय ने कहा कि तहसील में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए संसाधन नहीं है।
इससे पहले विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर संजय तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दानिश सिद्दीकी, महासचिव नील गगन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम राव, सचिव दामोदर सिंह यादव, सहसचिव हरि प्रसाद पांडेय, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र चौहान व पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव स्वामी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मौके पर प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया, नायब तहसीलदार अनुराग यादव, हैदर अली टाइगर, पूर्व प्रमुख कौशल सिंह, बाराचवर प्रमुख विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें