फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 150.89 लाख से बनेगा मल्टी परपज वोकेशनल-कंप्यूटर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं के लिए खुशखबरी है। काॅलेज में शैक्षणिक सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए परिसर में 150.89 लाख की लागत से मल्टी परपज वोकेशनल-कंप्यूटर सेंटर बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा। बिजली की खपत कम करने के लिए 24 लाख से सोलर रूफटॉप लगेगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत परंपरागत विषयों के साथ-साथ सह शिक्षण पाठ्यक्रम एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को अनिवार्य किया गया है। इसके लिए अलग भवन और शिक्षण सामग्रियों को उपलब्ध कराया जाना है ताकि आधुनिक तकनीकी और संसाधनों से युक्त व्यवसायिक पाठ्यक्रम चलाए जा सके। छात्र सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रायोगिक ज्ञान लेकर कौशल भी अर्जित कर सकें।
विज्ञापन

इसी क्रम में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 5 करोड़ से शैक्षणिक सुविधाओं का आधुनिकीकरण होगा।
वर्ष 1977 में स्थापित इस महाविद्यालय में वर्तमान में करीब 3000 छात्राएं पंजीकृत हैं। कालेज में योजना के अंतर्गत 150.89 लाख से मल्टी परपज वोकेशनल-कंप्यूटर सेंटर बिल्डिंग का निर्माण होना है।
2864.53 क्षेत्रफल में बनने वाले इस भवन के भूतल पर लैब, विभागाध्यक्ष कक्ष, लाबी और शौचालय का निर्माण होगा जबकि प्रथम तल पर दो क्लासरूम, दो प्राध्यापक कक्ष बनेंगे। महाविद्यालय की छत पर 24 लाख 2 हजार की लागत से सोलर रूफ टॉप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा खपत कम करने के साथ ही इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। साथ ही 49 लाख से लैंग्वेज लैब, 11 लाख 61 हजार से योग लैब और 49 लाख से इंक्यूबेशन सेंटर भी बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें