फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: गंगा में नहाते समय तीन युवक डूबे, दो दोस्तों की मौत; तीसरे को लोगों ने बचाया

Mon, 17 Aug 2026 04:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। सोमवार को गंगा नदी में नहाते समय तीन युवक गंगा में डूब गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया, लेकिन दो की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर स्थित गायत्री गंगा में सोमवार सुबह स्नान के दौरान दो दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। जबकि स्थानीय लोगों ने एक साथी को बचा लिया गया।  गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शैवटोला शाहनिंदा निवासी अरुण पांडेय (25) और गुलशन कुशवाहा (24) का शव बाहर निकाला। 

विज्ञापन


कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शैवटोला शाहनिंदा निवासी अरुण पांडेय (25) और गुलशन कुशवाहा (24) अपने एक अन्य दोस्त के साथ सुबह करीब 7 बजे गौसपुर के गायत्री गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान तीनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। 

कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि अरुण पांडेय और गुलशन कुशवाहा तेज धारा और गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव बाहर निकाला। कोतवाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें