फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआबाग इलाका सील, मस्जिदों को किया जा रहा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में महुआबाग स्थित मस्जिद से कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन हरकत में आ गया। पूरे महुआबाग इलाके को सील कर दिया गया है। क्षेत्र में आवाजाही रोक दी गई है। इस पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया गया। सड़कों को साफ कर उनकी धुलाई की गई । इधर प्रशासन जिले भर की मस्जिदों की जांच करवा कर उन्हें सैनिटाइज करवा रहा है।
विज्ञापन

महुआबाग मस्जिद में पकड़े गए एक जमाती की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने की पुष्टि के बाद पूरा महुआबाग इलाका सील कर दिया गया। कोतवाली, महुआबाग चौराहा, मिश्रबाजार तिराहा, विशेश्वरगंज तिराहा आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। एक जमाती के संक्रमित मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग और जांच का काम शुरू कर दिया है। पालिका की ओर से क्षेत्र की सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों, शटरों आदि को सैनिटाइज किया गया। सड़कों तक की धुलाई की गई। सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि इस इलाके में किसी भी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। सभी को लॉकडाउन के नियमों का पालन करना होगा। बता दें कि शहर के महुआबाग मस्जिद में रह रहे 14 में से 12 की जांच की रिपोर्ट भी आनी है। अगर इसमें भी संक्रमित मरीज पाए गए तो स्थिति और बिगड़ जाएगी।
उधर, जिला प्रशासन कल से ही जिले भर की मस्जिदों को सैनिटाइज करवा रहा है। यहां रहने वाले लोगों की सूची बनाई गई। दिलदारनगर में एसीएमओ डा. प्रगति कुमार के नेतृत्व में गाजीपुर और वाराणसी से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिउटहा गांव में जमातियों के संपर्क में आए कुल नौ लोगों की जांच की और उन्हें मरकजी मस्जिद में क्वारंटाइन कर दिया। सभी के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए हैं। पुलिस ने नगर की मस्जिदों के अलावा मरकजी और अरंगी गांव की मस्जिद में भी सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह ने बताया कि नौ लोग जमातियों के संपर्क में आए हैं, जिनकी रिपोर्ट पुलिस ने दी है। सभी को मस्जिद में क्वारंटाइन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग इनकी देखरेख कर रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
सैंपल लेने वाली टीम को क्वारंटीन करने के लिए लिखा पत्र
गाजीपुर। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती जमाती के संक्रमित होने की रिपोर्ट से चिकित्सकों ने सतर्कता बढ़ा दी है। चिकित्सकों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। मरीज को खाने में गर्म दाल और रोटी दी गई। इस मरीज को मुहम्मदाबाद के ट्रामा सेंटर में बनाए गए कोरोना के लेवल वन वार्ड में शिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही थी। एसीएमओ डा. प्रगति कुमार कुशवाहा ने अपनी टीम सहित तथा परिवार की जांच करवा कर क्वारंटीन करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। कहा है कि संक्रमित मरीज तथा उसके सभी साथियों की टीम ने सैंपलिंग की। उस दौरान कई जमाती छीकतें और थूकते रहे। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें