गाजीपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर शुक्रवार को जूनियर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में हुई। इसमें कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में महेशपुर-ए ने केलही को हराकर खिताब जीत लिया।
पहला सेमीफाइनल महेशपुर ए और रामदूत पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें महेशपुर-ए ने 35-11 से जीत दर्जकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल महेशपुर-बी बनाम केलही के बीच खेला गया जिसमें केलही ने महेशपुर-बी को 24-20 के अंतर से हराया।
फाइनल महेशपुर-ए और केलही के बीच खेला गया, जिसमें महेशपुर-ए की टीम आसान मुकाबले में 30-12 से विजयी रही।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा, अंकिता राय, अजय गुप्ता. राजेश सिंह, आकाश आदि थे।