फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कुर्सी दौड़ में महेश तो 30 मीटर दौड़ में लकी अव्वल

विज्ञापन
शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते दिव्यां
विज्ञापन
गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में बुधवार को दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 30 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, निबंध, कला, मेहंदी, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में महेश शर्मा पहले, निबंध में श्रेया मौर्या, कला प्रतियोगिता में सीता चौधरी, 30 मीटर दौड़ में लकी यादव तथा नृत्य प्रतियोगिता में प्रिया अव्वल रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा गायन प्रतियोगिता में सोनी प्रसाद, रस्साकशी प्रतियोगिता में एमएएच इंटर काॅलेज के छात्र पहले स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें