फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 50 और 100 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहा महावीर

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय बौरी में आयोजित लंबी कूद में प्रतिभाग करता छात्र। संवाद
विज्ञापन
मरदह। शिक्षा क्षेत्र मरदह के रानीपुर न्याय पंचायत की क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को कंपोजिट विद्यालय बौरी के परिसर में हुई। प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 और 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय बौरी के महावीर सबसे आगे रहे। 200 सौ मीटर में इसी विद्यालय के लकी और उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृष्णा अव्वल रहे। इसके 200 मीटर में कृष्ण कुमार, 400 मीटर में हिमांशू प्रथम रहे। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बौरी ने 19-7 से पारा को हरा दिया। बालिका वर्ग में पारा ने बौरी को 17-6 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर, पारा, रानीपुर, बौरी, प्राथमिक विद्यालय चौराबोझ, नारंगपुर, डाडे़वन, मदनपुर, रानीपुर दलित बस्ती, उच्च प्राथमिक डाड़ेवन, चौराबोझ के बच्चों ने प्रतिभाग करके अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस मौके पर नोडल दुर्गाप्रसाद सिंह, राजेश यादव, योगेंद्र यादव, दिलीप विश्वकर्मा, शशिकांत, देवचंद्र, सौरभ सिंह, राजनाथ, देवनारायण आदि मौजूद थे। अविसहन न्याय पंचायत की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय अविसहन के परिसर में हुई। प्राथमिक स्तर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के छात्र अमन गौड़ पहले, 200 मीटर में कलवरा के रविंद्र कुमार, 400 मीटर में प्राथमिक विद्यालय अविसहन के अनमोल ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय अविसहन के अमन, 200 मीटर में डब्लू एवं 400 मीटर में लवकुश पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की कबड्डी में सरवनडीह प्रथम, खो-खो में कलवरा पहले, उच्च प्राथमिक वर्ग की कबड्डी एवं खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय अविसहन की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर अवतार, कलवरा, अविसहन, श्रवणडीह, चुरामनपुर, तिलाड़ी, पहाड़पुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अविसहन एवं तिलाड़ी के बच्चों ने भाग लिया। अंत में सभी सफल प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर नोडल प्रभांस कुमार, रविंद्रनाथ यादव, अजय भारद्वाज, मनोज यादव, रविंद्र यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें