फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंगई नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
शेखपुर गांव में मंगई नदी में डूबे गोलू यादव। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
भरसर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर (चक मुआमिद) गांव में बुधवार की शाम गोलू यादव(18) मंगई नदी में नहाते वक्त डूब गया। सूचना पर जंगीपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और बताया कि युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर लगाए गए हैं तथा एसडीआएफ की टीम को भी बुलाया गया है। रात तक तलाश जारी थी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि गोलू यादव नदी में नहाने के लिए उतरा था, तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर एक अन्य युवक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गोलू गहरे पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गोलू यादव दो भाइयों में बड़ा था और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह स्वभाव से मिलनसार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें