गाजीपुर। लखनऊ में बैंक में चोरी का आरोपी सन्नी दयाल पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था। इस मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रीयल जांच बैठा दी है। डीएम आर्यका अखौरी ने मजिस्ट्रेट नामित किया है। मजिस्ट्रेट एवं जांच अधिकारी कलेक्ट्रेट चंद्रशेखर यादव ने बताया कि प्रकरण के संबंध में कोई भी आमजन को हो अथवा बयान देना चाहते हैं तो एक जनवरी से 31 जनवरी तक किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर लिखित बयान दर्ज करा सकते हैं।
मालूम हो कि 24 दिसंबर की रात गहमर कोतवाल प्रभारी निरीक्षक रामसजन और स्वाट टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह बिहार बार्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रात करीब तीन बजे बारा चौकी के सामने बिहार की तरफ जा रहे एक बाइक पर दो सवार संदिग्ध दिखाई पड़े।
पुलिस ने टीम जब रूकने का इशारा किया गया, दोनों बाइक लेकर बिहार की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी से इशारा रूकने को कहा, लेकिन बाइक मुड़ाकर दोनों भागने लगे थे। बाइक कच्ची सड़क पर पहुंची तो फिसल गई और खंडहर में छूपकर टीम पर फायर झोंकने लगा। पुलिसवालों के ऊपर जान से मारने की नियत से पांच राउंड फायर की।
आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने फायर की तो गोली बदमाश को लग गई और वह गिर गया था, जबकि दूसरा बदमाश भाग गया था। घायल बदमाश सन्नी दयाल की मौत हो गई थी।