जमानिया। विद्युत विभाग की ओर से एकमुश्त समाधान योजना के तहत मंगलवार को स्थानीय स्टेशन पर आयोजित कैंप में 60 लोगों से 7 लाख 26 हजार रुपये की वसूली की गई। कस्बा उपकेंद्र पर 62 लोगों से करीब 13 लाख रुपये की वसूली की गई।
उपखंड अधिकारी लोकेश कुमार लोक ने बताया कि योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिलों का समाधान करने और उन्हें अतिरिक्त शुल्क से राहत प्रदान करना था। जेई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि योजना को लेकर उपभोक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विभागीय टीमों ने क्षेत्र में शिविर आयोजित किए और लोगों को योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मदन यादव, रितेश सिंह, अरविंद यादव, रामप्रकाश, मन्नत आदि मौजूद थे।