कासिमाबाद। बरेसर थाना के अलावलपुर चट्टी से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुरुवार को एक मैजिक पर लदे चार पशुओं को बरामद कर लिया। साथ ही तीन तस्करों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम अलावलपुर चट्टी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की रसूलपुर पुलिया के पास से एक मैजिक पर चार गाय लादकर मुहम्मदाबाद की ओर से लाया जा रहा है। पुलिस रसूलपुर पुलिया पहुंचकर मैजिक के आने का इंतजार कर रही थी। पुलिस टीम ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस ने पशु तस्कर मरदह थाना के घरिहां निवासी मोहन शर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा, बालापुर निवासी सुनील शर्मा को दबोच लिया। पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया।