फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकानों का ताला तोड़ उड़ाए 14 हजार नकदी

विज्ञापन
नंदगंज के सहेड़ी चट्टी पर चोरी हुए सामान का खाली डिब्बा दिखाता दुकानदार। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सहेड़ी चट्टी के पास चोरों ने बुधवार की रात तीन दुकानों के शटर को तोड़कर 14 हजार नकदी और 45 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले के छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इलाके के सहेड़ी गांव निवासी के पिंटू लाल की चट्टी पर जूता चप्पल की दुकान है। उनके पास नरेंद्र कुशवाहा की जनसेवा केंद्र और अजित बिंद का यूनियन बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र है। शाम पांच बजे सभी अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए। रात में चोरों ने जूते की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 11000 रुपये नकदी और 5000 रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसी क्रम में नरेंद्र कुशवाहा के जनसेवा केंद्र से एक लेपटॉप और तीन हजार रुपये ले उड़े। अजित बिंद के यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर गए, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों की सूचना जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घंटों छानबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्या ने बताया कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें