फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: माफिया मुख्तार और सांसद अफजाल अंसारी गैंगस्टर मामले में बहस पूरी, 15 अप्रैल को होगा फैसला

Sat, 01 Apr 2023 08:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गैंगस्टर एक्ट के मामले में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी की तरफ से गाजीपुर की एक अदालत में शनिवार को बहस पूरी हो गई। 14 वर्ष पुराने इस मामले में 15 अप्रैल को फैसला आ सकता है। 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर एक्ट के मामले में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी की तरफ से अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एमपी/एमएलए कोर्ट दुर्गेश की अदालत में शनिवार को बहस पूरी हो गई। 14 वर्ष पुराने इस मामले में फैसले के लिए 15 अप्रैल की तिथि तय की गई है। 

विज्ञापन


22 नवंबर 2007 को मुहम्मदाबाद पुलिस ने भांवरकोल और वाराणसी के मामले को गैंगचार्ट में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को शामिल करते हुए गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सांसद अफजाल अंसारी जमानत पर हैं। मामले में बीते 23 सितंबर को सांसद अफजाल अंसारी एवं मुख्तार अंसारी के विरुद्ध न्यायालय में प्रथम दृष्टया आरोप तय किया गया।

अभियोजन की तरफ से गवाही पूरी होने के बाद शुक्रवार को अफजाल न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। उनकी तरफ से बहस हुई। आरोपियों की ओर से बहस पूरा होने पर न्यायालय ने शनिवार को फैसले के लिए 15 अप्रैल की तिथि नियत की है।

ये भी पढ़ें:  सहेली के भाई ने दोस्त संग 11वीं की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर खाया विषाक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें