फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज में माफिया जेल में या प्रदेश के बाहर: डॉ. दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार गुंडों, माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एक जमाने में सरकार के बल पर जनता पर शासन करने वाले माफिया आज जेल की सलाखों में हैं या प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं। ये बातें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय और अन्य छह लोगों की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सबसे पहले कृष्णानंद राय और उनके साथ शहीद हुए श्यामाशंकर राय, रमेश राय, अखिलेश राय, शेषनाथ पटेल, मुन्ना यादव व निर्भय उपाध्याय को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले स्वतंत्रता संग्राम के अष्ट शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णानंद राय एक निर्भीक राजनेता के साथ-साथ स्वाभिमान व साहस के प्रतीक थे। गुंडा-माफिया से लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। आज योगी सरकार कृष्णानंद राय के सपनों को साकार करते हुए गुंडों माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कहा कि गाजीपुर शहीदों और संत महात्माओं की धरती है। यहां विवेकी राय एवं राम बहादुर राय जैसे साहित्यकार और पत्रकार पैदा हुए हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि विरोधी राजनीतिक दल के लोग कहते थे कि भाजपा झूठ बोलती है और कहती है राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। अब उन्होंने देख लिया की भव्य राम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री कर चुके हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने चुटकी बजाते जम्मू काश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। सीएए कानून, किसानों के खाते में छह हजार रुपये भेजना, शौचालय का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास देकर मोदी और योगी की सरकार देश और प्रदेश के विकास में लगी है। जबकि विरोधी दल अपने और अपने परिवार के विकास के लिए कार्य करते हैं। टीईटी परीक्षा निरस्त किए जाने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गलत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने माफिया में पैदा किया भय: उपेंद्र तिवारी
प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपंन्द्र तिवारी ने कृष्णानंद राय एवं उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गुंडा माफिया के खिलाफ बुल्डोजर चला कर माफियाओं में भय पैदा कर दिया है। योगी सरकार बिना पक्षपात के विकास कार्य में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें