भीखीचौरा गांव के स्व. प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते मच्छटी और देवल
सुहवल। भिक्खीचौरा गांव स्थित स्व. प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान पर मंडल स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला बृहस्पतिवार की शाम को खेला गया। इसमें मच्छटी ने देवल को 2-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में मच्छटी की टीम ने बेहतर तालमेल और शानदार खेल का परिचय देते हुए दो गोल कर अपनी टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया। देवल की टीम ने वापसी की कोशिश करते हुए आक्रामक रुख अपनाया और एक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद देवल के खिलाड़ियों ने बराबरी का प्रयास किया लेकिन मच्छटी की मजबूत रक्षापंक्ति ने उनके सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया।
इस दौरान पहुंचे युवा नेता रितेश सिंह और ग्राम प्रशासक ओमप्रकाश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक दीपू सिंह, सह संयोजक संगम सिंह, रेफरी दिनेश यादव, अश्विनी यादव, भोलू, कमेंट्रेटर पीयूष सिंह सहित आयोजन समिति के कई सहयोगी मौजूद रहे।