फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मैम... दो साल से दे रहा हूं अर्जी, आदेश के बाद भी नहीं हुई बेदखली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को स्थानीय तहसील में हुआ। कुल 80 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल पांच का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

वहीं जनपद की सातों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 208 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 20 का निस्तारण किया गया।
टोडरपुर के रमाशंकर यादव ने मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आर्यका अखौरी से गुहार लगाते हुए कहा कि दो वर्षों से प्रार्थना पत्र दे रहा हूं। बेदखली का आदेश होने के बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सियाड़ी के कमलेश कुमार राय ने कहा कि वह समाधान दिवस में आठवीं बार प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। उन्होंने प्रार्थनापत्र के जरिये सियाड़ी गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के कायाकल्प करने की मांग की।
कहा कि यह मार्ग काफी जर्जर अवस्था में है। चक सिकंदर के जयराम राजभर ने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कहा कि वह मनरेगा मजदूर हैं। मनरेगा के तहत पशु शेड उपलब्ध कराने की मांग की। हाटा के दिनेश कुमार राय ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मेरे गांव में बिजली के तार काफी जर्जर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण वह आए दिन टूट कर गिरते रहते हैं। जर्जर तारों को बदला जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें