फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कप्तान अभिषेक के शतक से मां भागीरथी मेडिकल क्रिकेट क्लब विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में मंगलवार को एपीआरसी-रेड और मां भागीरथी मेडिकल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में मां भागीरथी मेडिकल क्रिकेट क्लब ने कप्तान के शतक की बदौलत 145 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच में एपीआरसी-रेड ने टॉस जीतकर मां भागीरथी मेडिकल क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम ने कप्तान अभिषेक कश्यप के शानदार 130 और ज्योति आदित्य पांडेय के 65 रनों की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए।
341 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एपीआरसी-रेड की टीम 29वें ओवर में 195 रन बनाकर आउट हो गई। एपीआरसी-रेड की ओर से कप्तान आदित्य भूषण ने सर्वाधिक 62 तथा दिव्यांश कुशवाहा ने 56 रन बनाए। मैच में स्मृति राय तथा आकाश यादव ने अंपायर तथा कुशल, आयुष और सिद्धार्थ ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इससे पहले मुख्य अतिथि गाज़ियाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें