फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज और fट्रपिंग से मिलेगी मुक्ति

Tue, 23 Jun 2015 11:22 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। स्थानीय 132 केवीए उपकेन्द्र में दस एमबीए का ट्रांसफार्मर जल्द लगाया जाएगा। वर्षों से यहां के लोग इसकी मांग कर रहे थे। पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रयास से दस एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार को
विज्ञापन


लखनऊ से यहां पहुंच गया। जल्द ही ट्रांसफार्मर लग जाएगा और क्षेत्र में लो वोल्टेज और ट्रीपिंग की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। अब तक नगर में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की जाती थी जिससे लो वोल्टेज की

समस्या बनी रहती थी। ज्ञातव्य हो कि पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक था। इसके चलते पूरे जमानिया क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहते थे। बिजली रहने के बाद भी स्थानीय लोगों का इसका कोई खास लाभ नहीं मिल
विज्ञापन


 रहा था। इसके अलावा ट्रीपिंग के चलते बिजली गुल हो जाया करती थी। उपभोक्ताओं ने कई बार जनप्रतिनिधि तथा उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के लोग अपनी गुहार लेकर कैबिनेट मंत्री

ओमप्रकाश सिंह से मिले थे। उन्होंने समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया था। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बताया कि अब तक पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से नगर समेत देहात क्षेत्रों की आपूर्ति की जाती थी और ओवर लोड, लो

वोल्टेज की शिकायत बनी रहती थी। जिसको देखते हुए पर्यटन मंत्री ने वर्ष ही 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्वीकृत करवाया था। लखनऊ में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर आ गया है। उसे उपकेंद्र में लगवाने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर सहित ग्रामीण अंचलों के जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा। उन्होंने उपकेंद्र पर मौजूद बिजली कर्मियों से कहा कि आपात कटौती पूरे पूर्वांचल के लिए लागू नहीं है। ऐसे में कटौती न की जाए। क्षेत्र के तौकीर

खां, दिनेश जालान, पप्पू, अकबर खां, मनीष सिंह, अनिल कुमार, विपिन, अनिल यादव, धर्मेंद्र पांडेय, प्रमोद यादव ने दस एमबीए का ट्रांसफार्मर मंगाए जाने पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें