यूपी के गाजीपुर जिले में दिवाली की रात प्रेमी युगल रंगे हाथ कपड़े गए। इसके बाद पुलिस ने जो किया वह चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला मरदह थाना क्षेत्र का है। रंगे हाथ पकड़े जाने पर पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर शादी तके लिए राजी किया। इस शादी के गवाह बने दर्जनों लोगों ने वर-वधू को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया।
मालूम हो कि मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अशोक पुत्री 20 वर्षीय प्रीति की शादियाबाद थाना क्षेत्र के रामजीत चौहान के पुत्र 22 वर्षीय सूरज चौहान से एक वर्ष प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसी क्रम में दीपावली की रात रविवार को सूरज चौहान प्रेमिका से मिलने उसके गांव आ गया। इसकी भनक लगते ही गांव वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाना लाई। पुलिस ने युवक और युवती के परिवार वालों को बातचीत कर शादी के लिए राजी किया। इसके बाद सोमवार को बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर में स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से दोनों की शादी कराई।
अशोक चौहान, रामजीत चौहान, शैलेश कुमार, मनीष सिंह, शिवराम चौहान, प्रभाकर चौहान, योगेंद्र यादव, राजेश चौहान, सूरज चौहान, चतुर्भुज चौबे, राकेश यादव, पप्पू भट्ठ, विनोद यादव, बृजेश यादव, दिनेश चौहान, संतोष चौबे आदि इस शादी का साक्षी बनते हुए वर-वधू को आशीर्वाद दिया। लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की।