सत्ता का संग्राम के दौरान अपना पक्ष रखते युवा
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को चुनावी रथ गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। सुबह आम लोगों से चाय पर चर्चा करने के बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की गई। जहां युवाओं ने खुलकर अपनी बातों को रखा। शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत कर उनके दावे और वादे को जानने का प्रयास किया जाएगा।
चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच सोमवार की दोपहर में शास्त्री नगर चौराहे पर युवाओं ने सत्ता का संग्राम अभियान में अपना पक्ष खुलकर रखा। युवाओं ने रोजगार और शिक्षा के मुद्दे को उठाया। इस दौरान पेपर लीक के मुद्दे को भी युवाओं ने प्रमुखता से उठाया।