फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए लोहिया

Wed, 12 Oct 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर श्रद्वांजलि देते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से समाजवादी नेता और चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर बुधवार को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समतामूलक समाज बनाने का  संकल्प लिया।
विज्ञापन

   जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि उनका पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत था। वह समाजवादी आंदोलन के मुख्य स्तंभ थे। आज भी उनके विचारों की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है। वह आजीवन सांप्रदायिकता एवं गैर बराबरी के खिलाफ संघर्ष करते रहे।  योगेंद्र राय ने उनके सप्त क्रांति की चर्चा करते हुए कहा कि वह वादाखिलाफी के घोर विरोधी थे। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जुल्म और अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे। उनका सामाजिक, आर्थिक  दर्शन गांव-गरीब से जुड़ा था। जुल्म और अन्याय के खिलाफ लडना ही उनके प्रति  सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान रामधारी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अरुण यादव, तहसीन अहमद, अरविंद यादव, केशरी यादव, सुभाष यादव, विजयशंकर यादव आदि मौजूद थे। देवकली संवाददाता के अनुसार पियरी ग्राम में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, आंसू दूबे, प्रदेश सचिव सुभाष यादव, डॉ. शिवकुमार कुशवाहा, कमलेश यादव, सदानंद यादव, राजनाथ, यशवंत, कमला  यादव, रामलाल, संतोष, रवींद्र एवं लालजी कुशवाहा उपस्थित थे। अध्यक्षता युवा नेता देवनाथ कुशवाहा एवं संचालन दिनेश  सरकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें