विधानसभा चुनाव के लिए जनपद में करीब 1453 वाहनों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था। जिसमें से अभी तक 491 वाहनों का लागबुक जमा हो पाया है। चुनाव कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि शेष वाहनों का लागबुक दो दिनों के अंदर जमा कर दिया जाए। जिससे किराए भाड़े का भुगतान किया जा सके।
मालूम हो कि जिले में 703 बस और 750 छोटी गाड़ियों को चुनाव ड्यूटी के लिए लगाया गया था। इन वाहनों के स्वामियों से ईंधन आपूर्ति के लिए लागबुक जारी किया गया था। जिसको चुनाव बाद आपूर्ति कार्यालय में जमा करना था। लेकिन अधिकांश वाहनों के लागबुक जमा नहीं होने से भुगतान को लेकर समस्या पैदा हो रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एके सिंह ने कहा कि मतदान समाप्ति के बाद जिन वाहनों का लागबुक जमा नहीं हुआ है। वे दो दिन में लागबुक बैंक डिटेल के साथ जिलापूर्ति अधिकारी/प्रभारी अधिकारी ईंधन व्यवस्था के यहां जमा कर दें। नहीं तो इनके किराए-भाड़े का भुगतान किये जाने पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी वाहन स्वामियों की होगी।