फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक रात में चाय-पान समेत 10 दुकानों के तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। ठंड में चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। शुक्रवार की रात तो सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भितरी बाजार में चोर पान, टेलर, चाय, मिष्ठान आदि की दुकानों को अपना निशाना बनाए। पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक चोर हजारों रुपये के सामान और नकद उठा ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने राजेंद्र चौरसिया, रवि प्रसाद, बिल्लू यादव, कन्हैया यादव, सोनी टेलर, अशोक पान, पंकज पान, भनटू मोदनवाल समेत 10 दुकानों का ताला तोड़ा। चोरों की तस्वीर पास में लगे सीसीकैमरे में कैद हो गई है। भितरी पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी करने में जुट गई है। चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं से पूरे बाजार में दहशत है। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार की रात में अपनी दुकानें बंद करके चले गए। अगले दिन शनिवार को जब वह अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। साथ ही चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई। चोर अंदर रखे नकद और हजारों रुपये के सामान उठा ले गए। सैदपुर कोतवाली के कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की कोई तहरीर नहीं मिली है। तीन दुकानों में चोरी हुई है। चोर सिगरेट आदि के पैकेट और कुछ नकद ले गए हैं। कुछ दुकानों के ताले तोड़े जाने की सूचना मिली है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें