फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तालाबंदी

Wed, 28 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली ब्लाक के चेकरी उपरवार गांव में विकास कार्यों की जांच करने गए एडीओ पंचायत राम उदय यादव तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजीव गुप्ता पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


संघ के आह्वान पर जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर तालेबंदी कर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार की सुबह सदर ब्लाक मुख्यालय पर एकजुट हुए सदस्यों ने गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। चेतावनी  दी कि यदि 3 फरवरी तक हमलावर गिरफ्तार नहीं किए गए तो जिला मुख्यालय पर एकजुट होकर कर्मचारी और अधिकारी संघ के सदस्य आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


देवकली संवाददाता के अनुसार, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लाक पर भी तालाबंदी कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तालाबंदी से ब्लाक के विभिन्न विभागों में कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने कहा कि किसी कीमत पर वह अपने हितों का समझौता नहीं कर सकते। 

इसी प्रकार जमानिया, करंडा, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, बाराचंवर, जखनिया, मनिहारी, सैदपुर सहित अन्य विकास खंड कार्यालयों पर भी तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जमानिया ब्लाक मुख्यालय पर राम प्रकाश, रमाशंकर यादव, मनोज यादव, जिला मंत्री हरिमोहन सिंह, रेयाज खां आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें