जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को जिला स्तरीय बालक-बालिका चयन ट्रायल का आयोजन हुआ। काशी नरेश विश्वविद्यालय के हॉस्टल मैदान में आयोजित चयन ट्रायल में 43 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 29 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
एसोसिएशन के सचिव कैलाशनाथ पाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सात व आठ अगस्त को पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में होने वाली स्टेट मीट में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि चयन ट्रायल प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय कोच मोहम्मद रूस्तम खान की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें निर्णायक के रूप में श्याम बिहारी मौर्य, जीतनारायण यादव, राकेश पाल, नायब बिंद, अचुतानंद राय आदि रहे। बताया कि चयनित खिलाड़ियों में ममता पाल, कृष दुबे, शिव बिंद, हर्ष मिश्रा, अनूप यादव, लालू बिंद, कैश यादव, यशस्वी सिंह, वैभव सिंह, विशाल पटेल, अनूप यादव, अंजलि यादव, आंचल, मुस्कान पटेल, कोमल बिंद, शौर्य यादव, नीरज पाल, श्रुति यादव, सक्षम उपाध्याय, शीतल यादव, लक्ष्मी, रेशमा बिंद, गौरव यादव, करन पाल, आदित्य यादव, लकी बिंद, देवा यादव, अंश यादव व अभव यादव रहे। बताया कि ये सभी खिलाड़ी प्रयागराज स्टेट मीड में भदोही जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।