दिलदारनगर। समाजवादी युवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष सिंह आचार्य के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह यादव ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शाहनवाज विधानसभा अध्यक्ष सैदपुर, नीरज यादव विधानसभा उपाध्यक्ष तथा शशांक यादव को विस का सचिव बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि विशाल यादव विधानसभा अध्यक्ष जखनिया, मनोज यादव उपाध्यक्ष एवं आदित्य सिंह सचिव, रामप्रवेश विधानसभा अध्यक्ष जमानिया, पिंटू यादव उपाध्यक्ष एवं अजीत यादव सचिव तथा आशीष कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष सदर, पंकज सिंह उपाध्यक्ष तथा संदीप यादव सदर विस के सचिव बनाए गए। बताया कि जसवंत सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष जंगीपुर, रोहित सिंह उपाध्यक्ष, जागमेंद्र यादव सचिव, कुलदीप शर्मा विधानसभा अध्यक्ष मुहम्मदाबाद, सुरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, हरिश्चंद्र यादव सचिव तथा प्रिंस वर्मा विधानसभा अध्यक्ष जहूराबाद, रामविकास यादव उपाध्यक्ष एवं लालजी सिंह को विधानसभा का सचिव बनाया गया है। पदाधिकारियों का चयन होने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।