फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुपरफास्ट एक्सप्रेस से शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर विशेष ठहराव लेकर पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आरपीएफ टीम ने मंगलवार की रात 8990 रुपये की 12.570 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक जीएस राणा ने बताया कि रात में मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 22971 पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शराब तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर ट्रेन का ठहराव दिलदारनगर स्टेशन पर लिया गया। इसके बाद ट्रेन के जनरल कोच की जांच शुरू की गई। इसमें दो व्यक्ति बैग में अंग्रेजी शराब ले जाते हुए मिले, उन्हें प्लेटफार्म नंबर दो पर उतारा गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पटना जनपद के बख्तियारपुर थाना के दीपक कुमार और मसौढ़ी थाना के बौरीचक निवासी चंदन कुमार बताया। प्रभारी निरीक्षक जीएस राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें