जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर उर्फ नसरतपुर गांव में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार राम की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। मलसा गांव निवासी श्रवण कुमार राम ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि हरपुर उर्फ नसरतपुर गांव में गौतम राम और उनकी पत्नी सविता देवी द्वारा लोगों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रत्येक रविवार को सुबह 10. 30 से दोपहर 1.30 बजे तक विशेष सभा आयोजित कर धर्म परिवर्तन किया जाता है।
बीते 25 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे जब श्रवण राम अपने साथी जयप्रकाश के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद गौतम राम, उनकी पत्नी सविता देवी, लक्ष्मण राम और व्यासमुनी राम ने उन्हें गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि इस मामले में गौतम राम, उनकी पत्नी सविता देवी, लक्ष्मण राम और व्यासमुनी राम पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।