फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: महिला के घर में मिला लाइनमैन का शव, हत्या की आशंका, गले पर निशान और आंख में भी मिली चोट

Sat, 26 Mar 2022 06:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

लाइनमैन के गले पर निशान थे। उसकी बाई आंख किसी नुकीली चीज के धंसने से फूट गई थी। उसमें से खून निकल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन गांव वालों ने शव रोक लिया।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में महिला की झोपड़ी में शनिवार को संविदा लाइनमैन का शव मिला। उसके गले पर निशान मिले। आंख किसी नुकीली चीज से क्षतिग्रस्त की गई थी। ग्रामीणों ने शव ले जाने से पुलिस को रोक दिया। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। लाइनमैन के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मड़ही गांव निवासी राजेश चौहान (40) विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खाना खाकर पृथ्वीपुर स्थित पावर हाउस के लिए निकला था। सुबह खजूरगांव मठिया में सोना खरवार की पत्नी अपनी झोपड़ी में पहुंची तो उसका शव देखकर शोर मचाने लगी।
 

आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाइनमैन के गले पर निशान थे। उसकी बाई आंख किसी नुकीली चीज के धंसने से फूट गई थी। उसमें से खून निकल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन गांव वालों ने शव रोक लिया।

 

विज्ञापन

एक महिला से चल रही पूछताछ

परिवार वालों का आरोप था कि राजेश की हत्या की गई है। लगभग एक घंटे बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। राजेश के पिता दूधनाथ चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक महिला से पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

आशनाई में हत्या की आशंका

घटना स्थल से साइकिल, चप्पल और अन्य सामान पुलिस ने बरामद किए हैं। राजेश चौहान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरा भाई रामप्रवेश एवं तीसरा रिंकू मजदूरी करता है। राजेश का एक पुत्र राहुल पढ़ाई करता है। राजेश की पत्नी लालमति देवी, माता समरजिया देवी और पिता दूधनाथ चौहान का रो-रो कर हाल बेहाल है। 
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पहले भी तीन वारदात हुईं लेकिन पुलिस किसी का पर्दाफाश नहीं कर पाई। जिस झोपड़ी में उसका शव पाया गया, उसका मालिक सोना खरवार किसी और राज्य में नौकरी करता है। उसके घर राजेश का आनाजाना था।

परिवार के लोग रात में बगल में मकान में रहते थे। लगता है कि हत्यारे को ये बातें पता थीं। पुलिस इस मामले को आशनाई से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने इसीलिए एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें