फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उद्यमियों की तरह दुकानदारों को भी मिलेगा पांच लाख केे बीमा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों, निर्माताओं की तरह अब छोटे दुकानदार भी उद्यमी पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने पर उनको कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। विशेष रूप से निशुल्क पांच लाख रुपये का बीमा मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन

उद्यम पोर्टल पर अब तक उद्यमियों व निर्माताओं को पंजीयन की सुविधा प्राप्त थी। लेकिन, अब ट्रेडर्स भी पंजीकरण करा सकते हैं। इससे उनको कम दर पर ऋण, बीमा, पेटेंट व बारकोड पर सब्सिडी, बिजली बिलों पर रियायत, सरकारी निविदाओं में भागीदारी, सरकारी योजनाओं के लाभ मिलेंगे।
इन तमाम सुविधाओं के माध्यम से दुकानदार व ट्रेडर्स अपने व्यवसाय को सुदृढ़ करने के साथ ही विस्तार कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही उनका व्यवसायिक जोखिम कम होगा। वह मार्केट में बड़े व्यवसायों से प्रतिस्पर्द्धा करने में सक्षम हो सकेंगे। इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए उद्यम पोर्टल का द्वार दुकानदारों व ट्रेडर्स के लिए खोला गया है। दूसरी तरफ पंजीकरण की संख्या में भी इजाफा होगा। उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या ने बताया कि अब ट्रेडर्स भी उत्पादकों की तरह उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें