फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलानी चक में साढ़े सात घंटे तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के मुगलानी चक के पास भोर में केबल बाक्स जलने के कारण प्रकाशनगर एवं पीरनगर उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते आधे नगर की बिजली साढ़े सात घंटे गुल रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कर आपूर्ति सुबह करीब साढ़े दस बजे बहाल कर दी। इस बीच बिजली न रहने से लोग पेयजल के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर के अंधऊ से आ रहा हाइटेंशन तार मुगलानी चक क्रासिग के पास अंडरग्राउंड केबल में परिवर्तित हो गया है, जो तीन बजे भोर में अचानक फुंक गया। इसके जलने से नगर के लंका, बड़ी बाग, स्टेशनरोड, सकलेनाबाद, गोराबाजार, महुआबाग, कचहरी सहित कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। मौसम ठंडा होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी तो नहीं हुई, लेकिन सुबह पेयजल आपूर्ति न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेयजल सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को कार्यालय वगैरह जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सुबह इसकी मरम्मत शुरू कर दी। करीब साढ़े दस बजे मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई। एसडीओ शिवम राय ने बताया कि केबल बाक्स जल गया था जिसके कारण आपूर्ति बाधित हुई। इसकी मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें