नंदगंज। क्षेत्र के सिरगिथा के कुकुड़ा गांव में मंगलवार को विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 15 घरों की जांच हुई जिसमें 10 हजार से अधिक बिजली बिल के बकाएदारों में 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता रमेश कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिसका अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है वह तत्काल उपखंड कार्यालय नंदगंज जाकर अपना कनेक्शन करा लें। जिसका बिल बाकी है वह तत्काल अपने बिल का भुगतान अवश्य कर दें। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करने के साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जांच टीम में अवर अभियंता रमेश कुमार, इंसाफ अली, मुन्ना, महेंद्र आदि शामिल थे।