फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ लाइन में 5223 लोगों का उपचार

Wed, 09 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन में 19 दिन तक चले स्वास्थ्य शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इसमें आंख, दांत, कान, कटे होठ, स्तन कैंसर और मिर्गी के 5223 मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान मोतियाबिंद, कान और कटे होठ के 580 मरीजों का आपरेशन किया गया।
विज्ञापन


लाइफ लाइन एक्सप्रेस में स्वास्थ्य शिविर का समापन करते हुए इंपेक्ट इंडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. राहुल ने बताया कि 20 नवंबर से 8 दिसंबर तक चले शिविर में सबसे ज्यादा आंख के मरीजों का उपचार किया गया। इस

दौरान 2071 आंख के मरीजों में चश्मे का वितरण किया गया। वहीं 515 मरीजों का आपरेशन किया गया। इस चलते-फिरते अस्पताल में दांत का उपचार कराने के लिए 1011 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 414 मरीजों का
विज्ञापन


उपचार किया गया और 597  मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कान के 1852 मरीजों ने इलाज के लिए अपना पंजीकरण कराया। इसमें 45 मरीजों का आपरेशन, 542 ओडियोमेट्री और 249 हियरिंग एड दिया गया। कटे

होठ के 31 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें 20 मरीजों का आपरेशन किया गया। गर्भाशय एवं स्तन कैंसर की 520 महिला मरीजों ने उपचार का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया। इसमें सभी लोगों की जांच और उपचार

किया गया। वहीं मिर्गी के 275 मरीजों का पंजीकरण कराया गया जिसमें 250 मरीजों का इलाज किया गया।  समापन अवसर पर डॉ. राहुल ने भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह एवं
विज्ञापन


सिद्घार्थ राय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऋषि, कमलेश सिंह, अभिषेक, शिवम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें