फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक पर जानलेवा हमला, आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के तारनबांध गांव में शनिवार शाम दीपक कुमार सिंह पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर देर रात तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि तारनबांध गांव निवासी पीड़ित दीपक कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपने मित्र संगम सिंह के साथ नर्सिंगपुर रोड पर टहलने जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर अपने साथियों के साथ पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडे तथा पिस्टल के बट से हमला कर दिया।
सिर व शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण दीपक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर पीड़ित का छोटा भाई विशाल सिंह और आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तारनबांध निवासी निखिल सिंह, बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी अंकित सिंह उर्फ नितिन और रितुल सिंह को नामजद और पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें