फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कटरा गैंग के 5 सदस्यों की जमानत पर सुनवाई कल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश की अदालत में 17 नवंबर को कटरा गैंग के पांच सदस्यों के जमानत प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक, शहर कोतवाली में बीते अगस्त में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष व बिंदु होटल मालिक आलोक राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसमें कटरा गैंग के सक्रिय सदस्यों व सरगना शंकर पांडेय ने बीते 14 दिसंबर 2023 की रात होटल के मुख्य गेट को तोड़कर घुस गए और ईंट-पत्थर व राॅड से होटल में ठहरे यात्रियों के वाहनों एवं डब्लूएचओ के वाहन के साथ बाइक को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था।
कैश काउंटर से एक लाख रुपये भी आरोपियों ने लूट लिया था। आरोपियों के हमले से होटल का 4.5 लाख रुपये का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया था। आरोपियों ने होटल के अंदर असलहों से कई बार फायर भी किया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग भी की थी। हमला करने वालों में कटरा गैंंग का सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, सुमित पांडेय, सत्यप्रकाश उर्फ मुन्नी पांडेय, दिव्यांशु यादव उर्फ करिया, सोनू यादव, रहमान उर्फ गोल्डेन, शिवम दुबे, सौरभ तिवारी, विवेक राय, अरविंद और अन्य हमलावर थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि इस पूरे घटना क्रम को राम नरेश राय, रवि राय और संजय बिंद ने पूरे गैंग के अपराधियों को बढ़ा-चढ़ाकर एवं सुनियोजित ढंग से होटल में लूट पाट व फायरिंग कराई थी। इस मामले के पांच आरोपियों शिवम दुबे, सत्यप्रकाश, अरविंद, सुमित और रहमान की ओर से न्यायालय में प्रस्तुत जमानत प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने उक्त तिथि नियत की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें