सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को सुभाषनगर संयोजक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने रौजा रेलवे क्रासिंग फाटक खुलवाने केलिए संघर्ष करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर अरुण सिंह ने कहा कि रौजा रेलवे क्रासिंग को खुलवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। इसके लिए जोरदार संघर्ष किया जाएगा। रौजा रेलवे क्रांसिग खुलवाने के लिए धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन लोकतांत्रिक तरीके
आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सांसद और केंद्रीय रेलराज्य मंत्री का कहना है कि रौजा रेलवे क्रासिंग का गेट नहीं खुलेगा। समिति के सदस्य इस वाक्य की निंदा करते हैं। समिति के मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र ने कहा कि
हस्ताक्षर अभियान को गति देते हुए शहर में स्टाल लगाकर हस्ताक्षर अभियान को गति प्रदान की जाएगा। हस्ताक्षर युक्त पत्र भारत सरकार के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान का प्रथम चरण 23
अगस्त को रौजा ओवर ब्रिज के उत्तरी छोर पर स्टाल लगाकर शुरूआत की जाएगी। समिति के सुरेश सिंह, आभा राय, मारकंडेय सिंह, अबूफकर खां, निराला राय,अनीश अहमद, अतीक राइनी आदि को स्टाल के लिए अधिकृत किया गया है।
इस अवसर पर गौतम मिश्र, रामशबद सिंह, अबूफकर खां, अनीश अहमद, प्रहलाद पांडेय, रमेश यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, हरिहर सिंह, अनुराग राय आदि मौज्ूद रहे।