फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अगले साल बिहार तक फर्राटा भरने में होगी सहूलियत

विज्ञापन
रेल कम रोड ब्रिज का ​निर्माणाधीन एप्रोच मार्ग। संवाद
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतु के पास रेल सह रोड ब्रिज का एप्रोच निर्माण तेजी से चल रहा है। एक वर्ष में 30 प्रतिशत तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगले वर्ष जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद बिहार तक आवागमन करने में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। विशेष भारी वाहनों के आवागमन का रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन

रेल सह रोड ब्रिज के एप्रोच का निर्माण एनएचआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से कराया जा रहा है। 53.7 करोड़ रुपये की लागत से 3.6 किलोमीटर लंबे रोड ब्रिज के एप्रोच का निर्माण कराया जा रहा है। रजागंज पुलिस चौकी व मेदनीपुर की ओर एप्रोच का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत एक तरफ पिलर डालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ गोलंबर बनाने का काम शुरू हो गया है। दोनों छोर पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुल को सड़क मार्ग से जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
इस परियोजना के पूरा होने से जनपद और बिहार के बीच आवागमन का एक नया और सुगम रास्ता तैयार होगा। रेल कम रोड ब्रिज होने के कारण यह परियोजना सड़क और रेल दोनों तरह के परिवहन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके शुरू होने से जनपद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिहार आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एक नजर में रेल सह रोड ब्रिज

गाजीपुर। गंगा पर रेल सह रोड ब्रिज का निर्माण 4.20 करोड़ की लागत से हुआ है। यह 14 पिलरों पर टिका है। परियोजना की आधारशिला 14 नवंबर वर्ष 2016 को रखी गई थी। इसकी क्षमता 100 कुंतल भार की है। प्रदेश का यह इकलौता पुल है, जिसका निर्माण नट-बोल्ट पर हुआ है। वर्ष 2024 में 10 मार्च को रेल सह रोड ब्रिज का लोकार्पण हुआ था।

रेल सह रोड ब्रिज के एप्रोच का निर्माण तेजी से चल रहा है। अगले वर्ष तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इससे जनपद के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। - अजय सिंह, परियोजना निदेशक एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें