जखनिया। बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल प्लाजा की घटना को लेकर तहसील बार एसोसिएशन जखनिया के अधिवक्ताओं में है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह को सौंपा। साथ ही से सख्त कार्रवाई की मांग की।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निसार अहमद ने कहा कि बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर एक अकेले अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई बर्बरता और जानलेवा हमले की घटना ने पूरे प्रदेश के अधिवक्ता समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य को लेकर तहसील बार एसोसिएशन जखनिया ने गहरा रोष व्यक्त किया है। टोल कर्मियों द्वारा खुलेआम एक अधिवक्ता का अपमान करना और जानलेवा हमला करना शर्मनाक है। अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से पूर्ण रूप से मुक्त किया जाए व पीड़ित अधिवक्ता को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा प्रदान करने के साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर अधिवक्ता रामजी यति, ओमकार यादव, आरपी यादव, अमित सिंह, महेश राम, रणविजय राम, अखिलेश आदि मौजूद रहे।