फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सोशल मीडिया पर सपा सांसद के खिलाफ की टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की नेत्री बिन्दु बाला बिन्द ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को प्रार्थनापत्र देकर सपा सांसद अफजाल अंसारी के बारे में सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। सपा ने नेता प्रार्थनापत्र में उल्लेख किया है कि फेसबुक प्लेटफॉर्म पर बीते 11 जनवरी को एक व्यक्ति द्वारा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ अभद्र, गाली-गलौज एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणियां की गईं, जिससे न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ, बल्कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भावनाएं भी आहत हुईं। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सपा नेता ने बताया कि मामले में पहले ही 15 जनवरी को थाना कोतवाली व संबंधित साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी विधिक कार्रवाई नहीं हुई है। प्रार्थनापत्र देने वालों में विभा पाल, रीना यादव, पूजा गौतम, ममता यादव, धन्नो यादव, सैयदा बेगम और राजेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें